फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: गैस बुक होने के बाद भी डिलीवरी पर्सन मांग रहा है अधिक पैसे? यहां करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई

Sun, 22 Mar 2026 06:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Delivery Extra Charge Complaint: अक्सर ऐसी शिकायतें सुनने को मिलती हैं कि डिलीवरी ब्वॉय सिलिंडर के अतिरिक्त पैसे मांगता है। आज के समय तो ऐसी घटनाएं और बढ़ गई हैं। ऐसी स्थिति में आप इसकी शिकायत संबंधित गैस एजेंसी के टोलफ्री नंबर पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
LPG Consumer Complaint Online: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से देशभर में कई लोगों को LPG गैस सिलिंडर की समस्या का सामना करना पड़ रह है। मगर इस संकट का फायदा कुछ असामाजिक तत्व उठाने की कोशिश कर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत है कि ऑनलाइन भुगतान या निर्धारित राशि के बावजूद डिलीवरी पर्सन 'सर्विस चार्ज' या 'कमीशन' के नाम पर अतिरिक्त पैसों की मांग कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- LPG Crisis: किन लोगों की बंद हो सकती हैं गैस बुकिंग की सेवाएं? ये करेंगे तो फिर मिल सकेगा सिलिंडर

गैस एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता को सिर्फ रिफिल रसीद पर अंकित राशि का ही भुगतान करना है। अगर कोई आपसे अधिक पैसे मांगता है, तो यह पूरी तरह गैर-कानूनी है। अगर आपके साथ कोई ऐसी स्थिति सामने आती है तो आप नीचे बताए गए नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सरकार और गैस कंपनियों ने ऐसे मामलों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके तहत शिकायत साबित होने पर डिलीवरी पर्सन की छुट्टी और संबंधित एजेंसी पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
शिकायत के लिए आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर

अगर डिलीवरी पर्सन आपसे रसीद से अधिक पैसे मांगता है, तो तुरंत अपनी संबंधित गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें। 
  • इंडेन गैस: 1800-2333-555 या 7718955555 पर संपर्क करें।
  • एचपी गैस: 1800-2333-555 या 9493602222 पर कॉल करें।
  • भारत गैस: 1800-22-4344 या 7715012345 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। 
  • ये नंबर 24x7 सक्रिय रहते हैं और यहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है।


 
विज्ञापन

3 of 5
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप का करें उपयोग
  • डिजिटल माध्यम से शिकायत दर्ज करना अधिक प्रभावी और तेज होता है क्योंकि इसमें आपको 'ट्रैकिंग नंबर' मिलता है।
  • इसके लिए आप इंडेन के लिए 'IndianOil One' या भारत गैस के लिए 'Hello BPCL' ऐप का उपयोग कर सकते हैं। 
  • शिकायत दर्ज करते समय डिलीवरी पर्सन का नाम और गैस एजेंसी का कोड जरूर बताएं ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

4 of 5
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला
कंज्यूमर फोरम और सोशल मीडिया पर उठाएं आवाज
 
  • अगर गैस एजेंसी आपकी शिकायत पर ध्यान नहीं देती है, तो आप 'नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन' (1915) पर कॉल कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेट्रोलियम मंत्रालय और संबंधित तेल कंपनी को टैग करके पोस्ट भी कर सकते हैं।
  • आज के समय में सोशल मीडिया पर की गई शिकायतों पर कंपनियां बहुत तेजी से रिस्पॉन्स करती हैं। 
  • ध्यान रखें चुपचाप अतिरिक्त पैसे देना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। अपनी रसीद हमेशा सुरक्षित रखें और डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
जागरूक उपभोक्ता ही है सुरक्षा की गारंटी
  • गैस संकट के समय में अपनी जेब को अतिरिक्त बोझ से बचाना आपकी जिम्मेदारी है।
  • हमेशा ध्यान रखें कि डिलीवरी चार्ज रसीद में भी शामिल होता है, अलग से एक रुपया भी देना जरूरी नहीं है।
  • अगर आपके क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, तो स्थानीय जिला आपूर्ति अधिकारी को लिखित शिकायत भी कर सकते हैं। 
  • आपकी एक छोटी सी पहल न सिर्फ आपके पैसे बचाएगी, बल्कि पूरे सिस्टम को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें