LPG Gas Cylinder Alert: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच कई देशों में एलपीजी गैस सिलिंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल की दिक्कतें साफ देखी जा रही है। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट के एक बार फिर से बंद होने की वजह से दिक्कतें और देखी जा रही हैं।
हालांकि, भारत सरकार ये साफ कर चुकी है कि उनके पास स्टॉक पूरा है। हां, भले ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी होने में पहले से थोड़ा अधिक समय जरूर लग रहा है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि अगर आप भी एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी ले रहे हैं तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं...