घर में सुबह नल खोलते ही पानी की धार कम आने लगे, तो रसोई से लेकर बाथरूम तक के कई कामों पर सीधा असर पड़ता है जिससे कई काम प्रभावित होने लगते हैं। बर्तन धोने, नहाने और सफाई करने में ज्यादा समय लगता है। कई बार लोग इसे पाइपलाइन की बड़ी खराबी समझकर तुरंत प्लंबर भी बुला लेते हैं।
जबकि, पानी का प्रेशर कम होने के पीछे कुछ छोटी वजहें भी हो सकती हैं। नल के मुंह पर गंदगी जमा होना, वाल्व का पूरी तरह न खुलना या घर की पानी की सप्लाई में परेशानी इसकी वजह हो सकती है। ऐसे में प्लंबर बुलाने से पहले कुछ जरूरी चीजें खुद चेक की जा सकती हैं। चलिए जानते हैं नल में पानी कम आने पर आपको क्या चीजें चेक करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...