फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की आरसी खो जाए तो नई कैसे बनवाएं? जानें ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका

Fri, 25 Sep 2026 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RC Rules: अगर आपकी गाड़ी की ओरिजिनल आरसी खो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। वाहन मालिक डुप्लिकेट आरसी के लिए आवेदन कर सकता है और इसके लिए ऑनलाइन वाहन पोर्टल की मदद ली जा सकती है। आप इसका तरीका यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गाड़ी की RC गुम होने पर कैसे मिलेगी दोबारा? - फोटो : Amar Ujala AI
हम जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हमें ये सुनिश्चित करना पड़ता है कि हमारे पास गाड़ी के दस्तावेज पूरे हों, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। 

वहीं, गाड़ी की आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वाहन के जरूरी दस्तावेजों में शामिल होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी गाड़ी की आरसी अगर कहीं खो जाए, तो इसे दोबारा बनवाया जा सकता है? इसके लिए वाहन मालिक को डुप्लीकेट आरसी के लिए आवेदन करना होता है। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे डुप्लीकेट आरसी बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
गाड़ी की RC गुम होने पर कैसे मिलेगी दोबारा? - फोटो : Adobe Stock
पहले करवा लें ये काम
  • गाड़ी की आरसी खोने या नष्ट होने की स्थिति में सबसे पहले पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना देनी होती है यानी रिपोर्ट दर्ज करवाएं
  • इसके बाद इसकी जानकारी अपने आरटीओ ऑफिस को देनी होती है
  • जान लें डुप्लिकेट आरसी के लिए फॉर्म 26 का इस्तेमाल किया जाता है
विज्ञापन

3 of 6
गाड़ी की RC गुम होने पर कैसे मिलेगी दोबारा? - फोटो : Adobe Stock
आरसी के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

पहला स्टेप
  • डुप्लिकेट आरसी के लिए परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल पर जाना होगा
  • यहां वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
  • इसके बाद Basic Services विकल्प चुनना होगा
  • फिर गाड़ी के चेसिस नंबर के अंतिम 5 अंक दर्ज करके Registration Number और Chassis Number को Validate करना होगा

4 of 6
गाड़ी की RC गुम होने पर कैसे मिलेगी दोबारा? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
  • अब आए हुए ओटीपी को डालकर आगे बढ़ने पर डुप्लीकेट आरसी का विकल्प दिखाई देगा
  • अब Service Details भरनी होंगी
  • इसके बाद Insurance Details अपडेट करनी होंगी
  • पोर्टल पर दिखाए गए शुल्क की जानकारी भी आपको दिखेगी जिसे आप ऑनलाइन भर सकते हैं
विज्ञापन

5 of 6
गाड़ी की RC गुम होने पर कैसे मिलेगी दोबारा? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं
  • फिर आवेदन की पावती रसीद और फॉर्म का प्रिंट निकाल लें
  • इसके बाद अपने नजदीकी आरटीओ में जाकर दस्तावेज सत्यापन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें
  • तय तारीख पर वाहन सत्यापन (वेरिफिकेशन) के लिए आरटीओ पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाड़ी की RC गुम होने पर कैसे मिलेगी दोबारा? - फोटो : Adobe Stock
कौन-कौन से दस्तावेज लग सकते हैं?
  • पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी
  • फॉर्म नंबर 26
  • गाड़ी का बीमा प्रमाण पत्र
  • वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट यानी पीयूसी
  • वाहन मालिक का वैध पहचान पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें