PVC Aadhaar Card: अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो गया है या पुराना कागज का कार्ड फट गया है, तो आप चाहें तो PVC आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अब सभी नागरिकों को एक नया और बेहद मजबूत पीवीसी आधार कार्ड घर बैठे ऑर्डर करने की सुविधा देता है।
यह कार्ड बिल्कुल एटीएम कार्ड जैसा प्लास्टिक का होता है, जो पानी में खराब नहीं होता और आपकी जेब या पर्स में लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इसे केवल 75 रुपये शुल्क देकर UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है।