How To Get Duplicate Marksheet Online?: दसवीं या बारहवीं कक्षा की मार्कशीट हर इंसान के जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है। उच्च शिक्षा में दाखिला लेना हो, सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए आवेदन करना हो, या फिर पासपोर्ट बनवाना हो हर जगह इसकी जरूरत सबसे पहले पड़ती है। मगर कई बार लापरवाही या किसी दुर्घटना के कारण यह जरूरी सर्टिफिकेट खो जाता है या फट जाता है। ऐसे में आम इंसान घबरा जाता है और उसे लगता है कि उसका पूरा करियर दांव पर लग गया है।
अच्छी बात यह है कि ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज के डिजिटल दौर में माध्यमिक शिक्षा मंडलों (जैसे CBSE या राज्य बोर्ड) ने डुप्लीकेट मार्कशीट पाने की प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बना दिया है।
एक सवाल ज्यादातर लोगों के दिमाग में रहता है कि क्या डुप्लीकेट मार्कशीट भी ओरिजनल जितनी मान्य होती है? बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी डुप्लीकेट मार्कशीट कानूनी और तकनीकी रूप से पूरी तरह मान्य होती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि मार्कशीट खो जाने पर आप उसकी डुप्लीकेट कॉपी कैसे प्राप्त कर सकते हैं।