How To Get Certified Copy of Registry: जमीन या मकान के कागजात खो जाना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ी मुसीबत खड़ा कर सकता है, क्योंकि इनके बिना संपत्ति का मालिकाना हक साबित करना काफी मुश्किल हो जाता है। मगर अच्छी बात यह है, भारतीय कानून और राजस्व विभाग आपको इन दस्तावेजों की 'प्रमाणित प्रति' या नकल निकालने की पूरी सुविधा देता है।
चाहे आपके कागजात चोरी हो गए हों, जल गए हों या कहीं गुम हो गए हों, आप तहसील या सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर कानूनी तरीके से इन्हें दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। यह नकल उतनी ही वैध मानी जाती है जितने कि आपके मूल दस्तावेज, जिससे आप भविष्य में जमीन बेच या बैंक से लोन ले सकते हैं। आइए इस लेख में इसी की प्रक्रिया जानते हैं।