फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lost Gas Passbook: गैस पासबुक खो जाए तो क्या करें? जानें डुप्लीकेट पासबुक बनवाने का बेहद आसान और सीधा तरीका

Thu, 25 Jun 2026 08:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Duplicate LPG Passbook Process: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों का गैस पासबुक गायब हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं, मगर आपको बता दें इसको दोबारा बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गैस पासबुक खोने पर क्या करें? - फोटो : AI
Lost Gas Passbook Solution: घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन आज हर घर की बुनियादी जरूरत है, और इससे जुड़ी 'गैस पासबुक' एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस पासबुक में आपकी कंज्यूमर आईडी, एजेंसी का नाम और हर महीने ली जाने वाली रिफिल का पूरा रिकॉर्ड होता है। लेकिन कई बार घर की साफ-सफाई या शिफ्टिंग के दौरान यह पासबुक खो जाती है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं कि अब नया सिलेंडर कैसे बुक होगा या सब्सिडी कैसे मिलेगी। 

बता दें कि आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि गैस एजेंसियां बेहद आसान प्रक्रिया के जरिए आपको दूसरी पासबुक जारी कर देती हैं। आइए जानते हैं कि डुप्लीकेट पासबुक बनवाने का सीधा तरीका क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
गैस एजेंसी में लिखित आवेदन दें - फोटो : Adobe Stock
गैस एजेंसी में लिखित आवेदन दें
सबसे पहले अपने एलपीजी डीलर या गैस एजेंसी के दफ्तर जाएं। वहां के मैनेजर के नाम एक सीधा और सरल आवेदन पत्र लिखें, जिसमें अपना नाम, उपभोक्ता संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए पासबुक खोने की बात कहें और डुप्लीकेट पासबुक जारी करने का अनुरोध करें।
विज्ञापन

3 of 5
जरूरी सरकारी पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ लाएं - फोटो : ANI
जरूरी सरकारी पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ लाएं
आवेदन के साथ आपको अपने कुछ जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। इसके लिए अपना कोई भी एक सरकारी पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) और पते का प्रमाण (जैसे बिजली का बिल या रेंट एग्रीमेंट) साथ लेकर जाएं, जिससे अधिकारी आपके कनेक्शन का मिलान कर सकें।

4 of 5
एक छोटा सा शपथ पत्र लग सकता है - फोटो : Adobe Stock
एक छोटा सा शपथ पत्र लग सकता है
कुछ गैस एजेंसियां सुरक्षा नियमों के तहत आपसे एक साधारण नोटरी शपथ पत्र भी मांग सकती हैं। इसमें आपको बस यह लिखवाना होता है कि आपकी पुरानी पासबुक खो गई है और भविष्य में उसका दुरुपयोग होने पर आप जिम्मेदार होंगे, यह कोर्ट या तहसील से आसानी से बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाममात्र की फीस देकर तुरंत पाएं नई पासबुक - फोटो : Adobe Stock
नाममात्र की फीस देकर तुरंत पाएं नई पासबुक
सभी दस्तावेज और फॉर्म जमा करने के बाद गैस एजेंसी के अधिकारी आपके रिकॉर्ड को कंप्यूटर सिस्टम में चेक करेंगे। इसके बाद आपको एक बेहद छोटी सी तय सरकारी फीस (आमतौर पर ₹50 से ₹100 के बीच) काउंटर पर जमा करनी होगी, और आपको तुरंत नई डुप्लीकेट पासबुक मिल जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें