Liquid Detected in Charging Port: बरसात के मौसम में या अनजाने में कई बार हमारा स्मार्टफोन पानी या नमी के संपर्क में आ जाता है। ऐसे में जैसे ही हम फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं, तो स्क्रीन पर 'Liquid Detected' या 'नमी पाई गई' का एक गंभीर अलर्ट दिखाई देने लगता है।
यह अलर्ट फोन की सुरक्षा के लिए एक इन-बिल्ट सेंसर द्वारा दिया जाता है। मगर बहुत से लोग घबराहट में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका महंगा फोन खराब हो जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस चेतावनी के आने पर आपको कौन सी गलती बिल्कुल नहीं करनी है और इसे सही करने का सुरक्षित तरीका क्या है।