फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lift: लिफ्ट में अचानक आ जाए खराबी, तो बिना घबराए तुरंत करें ये काम

Tue, 11 Nov 2025 05:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखते हैं तो खुद के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर लिफ्ट अचानक रुक जाए या उसमें कोई खराबी आ जाए तो आपको किन चीजों को तुरंत करना चाहिए। 
विज्ञापन
Lift - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम में से अधिकतर लोग बिल्डिंग में ऊपर या नीचे जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं दूसरी तरफ लिफ्ट के खराब होने की वजह से उसमें लोगों के फंसने की खबरें भी समय समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। कई बार तो इस तरह के हादसे में लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। अगर आप भी लिफ्ट में जाते हुए फंस जाते हैं तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इस दौरान धैर्य ही आपकी असल शक्ति है।

विज्ञापन


अगर आप इस दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखते हैं तो खुद के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर लिफ्ट अचानक रुक जाए या उसमें कोई खराबी आ जाए तो आपको किन चीजों को तुरंत करना चाहिए।

लिफ्ट फंसने की स्थिति में आपको घबराने की जगह शांत रहने की जरूरत है। इस दौरान लंबी लंबी सांसें लें। कई लोग लिफ्ट में फंसने के बाद जोर-जोर से सांस लेने लगते हैं। इससे उनकी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। इस दौरान आपको खुद को शांत रखकर दूसरों को भी शांत करने की कोशिश करनी चाहिए।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये

लिफ्ट में इमरजेंसी या अलार्म बटन होता है। लिफ्ट फंसने की स्थिति में आपको तुरंत उसे दबाना चाहिए। यह करने से सुरक्षा कर्मियों या बिल्डिंग स्टाफ को तुरंत इस बारे में पता चल सकेगा। इस दौरान लिफ्ट को जबरदस्ती खोलने की कोशिश न करें। 

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से क्या देश के सभी अस्पतालों में करा सकते हैं 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?

लिफ्ट कभी भी चालू हो सकती है इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। झटके से बचने के लिए फर्श पर स्थिर ढंग से खड़े हों और दीवार का सहारा लें। इस दौरान घबराकर लिफ्ट में कूदना नहीं चाहिए। कई बार लोग घबराकर उसमें कूदने लगते हैं।

Medicines: दवाओं को खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत सुधरने की जगह हो सकती है खराब
विज्ञापन

ऐसा करने से स्थिति और खराब हो सकती है और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ सकती है। अगर मोबाइल में थोड़ा बहुत नेटवर्क आ रहा है तो परिवार, सिक्योरिटी गार्ड या इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके तुरंत सहायता मंगवाएं।  

Delhi Car Blast: पुरानी कार बेचते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आप भी पड़ सकते हैं बड़ी दिक्कत में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें