फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Life Hacks: शुद्ध और मिलावटी दूध में करना चाहते हैं पहचान, तो इन आसान तरीकों को अपनाएं

Tue, 06 Sep 2022 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check The Purity Of Milk - फोटो : Istock
How To Check The Purity Of Milk: बच्चों के नाश्ते और चाय बनाने से लेकर दूध का उपयोग विभिन्न कामों के लिए किया जाता है। यही नहीं दूध का इस्तेमाल हम कई तरह के पकवान बनाने के लिए भी करते हैं। हालांकि, कई बार लोग दूध में होने वाली मिलावट से काफी परेशान हो जाते हैं। मिलावटी दूध में हमें गाढ़ापन और टेक्सचर नहीं देखने को मिलता है। आज कल तो पैकेट वाले दूध में भी सिंथेटिक की मिलावट की जा रही है। वहीं कई लोग दूध में स्टार्च और डिटर्जेंट भी मिलाने का काम करते हैं। ऐसा करने पर दूध की गुणवत्ता काफी खराब हो जाती है। अगर आप दूध की मिलावट के बारे में पता करना चाहते हैं, तो इस बारे में आप आसानी से जान सकते हैं। दुध की गुणवत्ता के बारे में पता करने के लिए आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप घर पर दूध की गुणवत्ता के बारे में पता कर सकते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
How To Check The Purity Of Milk - फोटो : iStock

सूंघकर

अगर आपका दूध मिलावटी है या उसमें किसी प्रकार का सिंथेटिक है। इस बारे में आप दूध को सूंघकर पता कर सकते हैं। अगर दूध में सिंथेटिक की मिलावट की गई है। ऐसे में आप इस बारे में उसके खराब स्वाद और गंध से आसानी से पता कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How To Check The Purity Of Milk - फोटो : iStock

स्लिप टेस्ट

आप दूध की गुणवत्ता के बारे में स्लिप टेस्ट करके भी पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको दूध की 2-3 बूंद लेकर उसको एक प्लेन सरफेस पर गिराना है। 

4 of 5
How To Check The Purity Of Milk - फोटो : iStock
अगर दूध प्लेन सरफेस पर गिरने के बाद धीरे-धीरे बढते हुए पीछे निशान छोड़ता है। ऐसे में आपका दूध शुद्ध है। वहीं अगर दूध सरफेस पर गिरने के बाद किसी प्रकार का निशान नहीं छोड़ता है। इस स्थिति में आपके दूध में मिलावट की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check The Purity Of Milk - फोटो : Istock

खोया बनाकर दूध की मिलावट के बारे में लगाएं पता

आप दूध से खोया बनाकर भी उसकी मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए दूध को एक बर्तन में धीमीं आंच पर चम्मच पर चलाते रहें। इसके बाद आपको उसे आंच से उतारकर 2 से 3 घंटे ठंडा होने के लिए इंतजार करना है। अगर खोया ठोस और तैलीय होता है। ऐस में आपका दूध शुद्ध है। वहीं अगर वह पत्थर जैसा ठोस है। ऐसे में आपका दूध सिंथेटिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें