LIC Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश के अलग-अलग आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं का संचालन कर रहा है। इन योजनाओं में निवेश करने पर आपको कईफायदे मिलते हैं। देश में ज्यादातर लोग एलआईसी को निवेश के एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में भी देखते हैं। अगर आप भी किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसकानाम एलआईसी न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान है।
इस स्कीम योजना में अगर आप हर दिन 150 रुपये जमा करते हैं, तो एक एक समय आप करीब 19 लाख रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं। यह बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए काम आ सकता है। यह स्कीम एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग योजना है, जिसमें आप बच्चे की उम्र 0 से 12 साल के बीच में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।