फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Saral Pension Plan: पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन, एलआईसी की इस स्कीम में करना होगा निवेश

Thu, 01 Dec 2022 02:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
LIC Saral Pension Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम एलआईसी सरल पेंशन प्लान है। इस स्कीम में आप एक बार निवेश करके जीवन भर पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी सरल पेंशन स्कीम एक नॉन लिंक्ड और व्यक्तिगत तत्काल योजना है। एलआईसी सरल पेंशन योजना में सिंगल और ज्वॉइंट दोनों तरह से लाभ दिया जाता है। अगर आप इस स्कीम के अंतर्गत सिंगल अकाउंट को ओपन कराते हैं। इस स्थिति में जीवन भर आपको पेंशन का लाभ मिलेगा। वहीं अगर बीच में बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में बेस प्राइस को नॉमिनी को लौटा दिया जाता है। वहीं अगर आप ज्वॉइंट अकाउंट ओपन कराते हैं। ऐसे में पॉलिसीहोल्डर और उसकी पत्नी को पेंशन का लाभ दिया जा सकता है। इसमें दोनों में से किसी एक सदस्य को पेंशन का लाभ दिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
वहीं अगर बीच में पति की मौत हो जाती है। इस स्थिति में पत्नी को पेंशन का लाभ मिलता है। इसके अलावा ज्वॉइंट खाते में अगर दोनों लोगों की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में बेस प्राइस को नॉमिनी को वापस कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
एलआईसी सरल पेंशल प्लान में आपको एक बार ही अपने पैसों का निवेश करना होता है। उसके बाद आपको जीवन भर पेंशन का लाभ मिलता है। इसमें आपको पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने के बाद ही पेंशन का लाभ मिलता है। 

4 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
यह एक इमीडिएट एन्यूटी पॉलिसी है। अगर आपकी उम्र 40 से 80 साल के बीच है। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें आप 6 महीने के अंदर अपने खाते को सरेंडर भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
एलआईसी सरल पेंशन योजना में निवेश करने पर आपको फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा फायदा मिलता है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान में आपको मासिक, त्रैमासिक, छमाही या सालाना आधार पर पेंशन का लाभ मिलता है। 

Indian Railways: रेलयात्री ध्यान दें, सिर्फ इतना सामान ही साथ लेकर कर सकते हैं सफर, जानें क्या है नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें