फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Premium: क्या आपका भी एलआईसी में फंसा है पैसा, तो ऐसे कर सकते हैं क्लेम, तुरंत आएगा रिफंड

Wed, 02 Feb 2022 06:33 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपका भी एलआईसी में फंसा है पैसा, तो ऐसे कर सकते हैं क्लेम - फोटो : iStock
अगर आप भी देश की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी एलआईसी के ग्राहक हैं, तो ये आपके काम की खबर है। एलआईसी में कई तरह के प्लान मौजूद हैं, जिनमें लोग अपने पैसे निवेश करते हैं। इसमें निवेश करने पर लोगों को अच्छा खासा रिटर्न भी मिलता है। यही वजह है कि आज भी ये कंपनी लोगों की सबसे भरोसेमंद है। आज भी बड़ी संख्या में लोग एलआईसी में अपने पैसे निवेश करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ साल पॉलिसी चलाने के बाद लोग प्रीमियम नहीं भर पाते हैं, ऐसे में उसका पैसा लेना चाहते हैं, लेकिन रिफंड क्लेम करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। कई बार तो पॉलिसी क्लेम फंस जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एलआईसी की साइट पर जाकर इसका स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेटस चेक करने का तरीका... 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपका भी एलआईसी में फंसा है पैसा, तो ऐसे कर सकते हैं क्लेम - फोटो : pixabay
बिना क्लेम वाले पैसों के लिए क्या करें 
  • बिना क्लेम वाले पैसे में डेथ क्लेम, मैच्योरिटी क्लेम, सर्वाइवल बेनेफिट, इनडेमनिटी क्लेम या प्रीमियम रिफंड शामिल हैं। अगर इस तरह का कोई पैसा आपको इस बीमा कंपनी से लेना है, तो आप एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर क्लेम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपका भी एलआईसी में फंसा है पैसा, तो ऐसे कर सकते हैं क्लेम - फोटो : istock
ऐसे करें क्लेम  
  • इसके लिए आप एलआईसी की साइट पर जाकर अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। यहां आपको सिर्फ अपना पॉलिसी नंबर दर्ज करना होगा। सबसे जरूरी बात ये है कि एलआईसी से पैसे रिफंड के लिए आप 4 तरह के डिटेल्स भरने बेहद जरूरी हैं। इसमें एलआईसी पॉलिसी नंबर, पॉलिसी होल्डर का नाम, जन्म तिथि और पैन कार्ड जैसे डिटेल्स शामिल है। 

4 of 5
क्या आपका भी एलआईसी में फंसा है पैसा, तो ऐसे कर सकते हैं क्लेम - फोटो : istock
ये रहा आसान तरीका 
  • सबसे पहले आपको एलआईसी के पोर्टल पर विजिट करना होगा।  यहां मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज करें और इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। यहां आपको पॉलिसी के सारे डिटेल्स दिखने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आपका भी एलआईसी में फंसा है पैसा, तो ऐसे कर सकते हैं क्लेम - फोटो : iStock
  • इसके बाद पैसे लेने के लिए आपको आगे की प्रक्रिया में आपको केवाईसी देना होगा। इसके बाद मांगे गए सारे डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको बैंक से जुड़े खाते में पैसे आ जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें