फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Scheme: मात्र 200 रुपये की बचत दिला सकती है आपको 28 लाख, जानिए क्या है एलआईसी का यह स्कीम

Sun, 24 Dec 2023 01:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
LIC Jeevan Pragati Plan: देश में कई लोग एलआईसी को एक भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। इसी वजह से एलआईसी की कई स्कीम्स देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। विभिन्न आय वर्गों को देखते हुए एलआईसी कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन प्रगति प्लान है। इस स्कीम में आप महज 200 रुपये की बचत करके 28 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं। यह एक गैर-लिंक्ड, लाभ प्लान है जो कि आपको सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करता है। इस स्कीम में निवेशकों का रिस्क कवर हर पांच साल में बढ़ता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप महज 200 रुपये की बचत करके 28 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान में रजिस्टर करने के बाद अगर आप रोजाना 200 रुपये की बचत करते हैं। ऐसे में एक महीने में आपके पास करीब 6 हजार रुपये होंगे। वहीं सालाना आपके पास 72 हजार रुपये इकट्ठा हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
money new - फोटो : istock
आपको सालाना आधार पर 72 हजार रुपये एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान में निवेश करना है। अगर आप इस स्कीम में 20 सालों तक निवेश करते हैं। ऐसे में आपको मैच्योरिटी के समय 28 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा आपको रिस्क कवर का लाभ भी प्राप्त होगा। 

4 of 5
money new - फोटो : istock
एलआईशी जीवन प्रगति प्लान के अंतर्गत अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में इंश्योरेंस की रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल बोनस को जोड़कर एक साथ पेमेंट कर दिया जाता है। 

Almonds: बाजार में तेजी से बिक रहे हैं मिलावटी बादाम, ऐसे करें असली-नकली में पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
देश में कई लोग एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान में निवेश कर रहे हैं। अगर आप निवेश करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश में हैं। ऐसे में एलआईसी का जीवन प्रगति प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें