लंबे समय से इंतजार किया जा रहा एलआईसी का आईपीओ 31 मार्च से पहले आने वाला है। अभी तक एलआईसी का मालिकाना हक सरकार के पास था। वहीं अब सरकार इस कंपनी की हिस्सेदारी बेचकर करीब 63 हजार करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके विनिवेश को लेकर सरकार ने सेबी में रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस भी जमा कर दिया है। हालांकि, आईपीओ निकालने के बाद भी एलआईसी पर मालिकाना हक सरकार का ही रहेगा। वहीं एलआईसी के जारी किए जाने वाले शेयरों में 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसी धारकों के लिए आरक्षित किया जाएगा। भारत में लंबे समय से लोग इस आईपीओ का इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। अगर आप भी एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं, तो कुछ बातों को जान लें। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो निवेश करते समय आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।