LIC IPO Allotment Status: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि लिस्टिंग के दौरान निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है। पॉलिसी होल्डर का हिस्सा तो पहले ही दिन भर गया था। देश भर में निवेशक लंबे समय से एलआईसी आईपीओ का इंतजार कर रहे थे। इस आईपीओ के आने के बाद बड़े पैमाने पर लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स भी इस आईपीओ में बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं। ऐसे में एलआईसी आईपीओ का हिस्सा 100 प्रतिशत से भी ज्यादा भर चुका है। उम्मीद की जा रही है कि लिस्टिंग के दौरान ये आईपीओ कई निवेशकों को मालामाल करने वाला है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि एलआईसी आईपीओ के शेयरों का कब अलॉटमेंट होगा और आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं? आइए जानते हैं -