LIC Aadhaar Shila Plan: देश में विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए एलआईसी कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रहा है। एलआईसी की इन स्कीम्स में निवेश करने पर लोगों को गांरटीड रिटर्न मिलता है। उनको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी वजह से किन्हीं दूसरी स्कीम्स में निवेश करने की बजाए लोग एलआईसी की योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि खासतौर पर महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। एलआईसी की इस स्कीम का नाम आधार शिला योजना है। एलआईसी की यह एक नॉन लिंक्ड पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय निश्चित रिटर्न पा सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -