Legal Rights for Indian Women: हम भले ही आधुनिक युग में जी रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी महिलाएं अपने हक के लिए लड़ रही हैं। ऐसे में हम आपको महिलाओं के ऐसे पांच हक के बारे में जानकारी देंगे, जिनके बारे में आपको अवश्य पता होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
इन 5 अधिकारों को जानकर महिलाएं खुद को बचा सकती हैं
- फोटो : Adobe stock
Legal Rights for Indian Women: चाहे घर हो, ऑफिस हो या बाहर की दुनिया, महिलाओं को अपने हक का सही ज्ञान होना चाहिए, ताकि वे किसी भी स्थिति में खुद को सुरक्षित और सक्षम महसूस कर सकें। अक्सर महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में अनजान रहती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
दरअसल, भारतीय कानून और समाज दोनों ही महिलाओं को कई अधिकार प्रदान करते हैं, लेकिन इनका सही इस्तेमाल तभी संभव है जब उन्हें इन अधिकारों की पूरी जानकारी हो। ऐसे में ये खबर खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसमें हम आपको बताएंगे कि महिलाएं किन 5 हकों को हमेशा जानें, ताकि जरूरत के समय आप अपने हक के लिए आवाज उठा सकें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
इन 5 अधिकारों को जानकर महिलाएं खुद को बचा सकती हैं
- फोटो : अमर उजाला
1. सुरक्षा का हक
ये हर महिला का सबसे बड़ा हक है, क्योंकि आज के समय में भी घरों में महिलाओं के साथ हिंसा की जाती है। कई जगहों पर तो इस हिंसा को काफी सामान्य रूप से लिया जाता है। ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार है। इसके लिए महिला हेल्पलाइन और पुलिस से मदद ली जा सकती है। इसमें शारीरिक, मानसिक, यौन, आर्थिक हिंसा सभी के खिलाफ आप आवाज उठा सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
इन 5 अधिकारों को जानकर महिलाएं खुद को बचा सकती हैं
- फोटो : adobe
2. शिक्षा का हक
आज के समय में भी कई जगहों पर लड़कियों को पढ़ने का अधिकार नहीं मिलता। जबकि आपको ये पता होना चाहिए कि हर महिला को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। शिक्षा के जरिए वे अपने जीवन को सशक्त बना सकती हैं। एक कहावत है न कि एक पढ़ी-लिखी महिला सिर्फ खुद के ही नहीं, बल्कि समाज के जीवन में भी रोशनी ला सकती है।
4 of 6
इन 5 अधिकारों को जानकर महिलाएं खुद को बचा सकती हैं
- फोटो : Adobe
3. रोजगार और समान वेतन का हक
आज के समय में महिलाएं सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है। अब महिलाओं को समान काम के लिए समान वेतन मिलने का अधिकार है। भेदभाव की स्थिति में कानूनी मदद ली जा सकती है। इसका साफ मतलब है कि यदि आपके कार्यस्थल पर आपके साथ भेदभाव हो रहा है तो आप अपने लिए आवाज उठा सकती हैं। इसमें आपकी मदद कानून भी करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
इन 5 अधिकारों को जानकर महिलाएं खुद को बचा सकती हैं
- फोटो : Adobe Stock
4. स्वास्थ्य सेवाओं का हक
पुरुषों की तरह ही भारत में महिला स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच का अधिकार रखती हैं, चाहे सरकारी या निजी सेवाएं हों। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा और प्रजनन से जुड़े फैसले लेने का हक उनका खुद का है। आप किसी महिला पर अपना फैसला थोप नहीं सकते। अगर कहीं किसी महिला को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है, तो वो कानून की मदद ले सकती हैं।
इन 5 अधिकारों को जानकर महिलाएं खुद को बचा सकती हैं
- फोटो : Adobe Stock
5. संपत्ति पर अधिकार
महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ये हक उन्हें दिया गया है। इस हक के अंतर्गत महिला अपने पति, माता-पिता की संपत्ति में अपने कानूनी हिस्से का दावा कर सकती हैं। यहां तक कि तलाक के बाद महिला अपने पति से भी भरण-पोषण की मांग कर सकती है, ये भी उनका हक है।