फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legal Rights: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा आपके पैसे वापस, तो उठा सकते हैं ये कानूनी कदम

Tue, 22 Apr 2025 06:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Legal Action for Not Returning Money: अगर आपके भी उधार लिए पैसों को कोई वापस नहीं कर रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे कानूनी विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पैसों को वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उधार लेने के बाद अगर कोई पैसे वापस नहीं कर पैसे वापस तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
Legal Action for Not Returning Money: कई बार लोगों को पैसों की काफी जरूरत होती है। इस कारण लोग अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से पैसे मांगते हैं। हालांकि, पैसे लेने के कुछ समय अंतराल के बाद कई लोग उधार लिए गए पैसों को वापस कर देते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उधार लिए पैसों को वापस नहीं करते हैं।

कई बार पैसों को वापस मांगे जाने पर भी संबंधित व्यक्ति उसे देने में आनाकानी करता है या कुछ समय की मांग करता है। वहीं कुछ लोग तो सीधे पैसे वापस करने से मना कर देते हैं। ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपके भी उधार लिए पैसों को कोई वापस नहीं कर रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे कानूनी विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पैसों को वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
उधार लेने के बाद अगर कोई पैसे वापस नहीं कर पैसे वापस तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

कानूनी मुकदमा

  • अगर कोई व्यक्ति आपके उधार लिए पैसे वापस नहीं कर रहा है तो इसके लिए आपको उसके खिलाफ कानूनी मुकदमा दायर करना होगा।
  • मुकदमा दायर करने के बाद आपको इस बात को साबित करना है कि संबंधित व्यक्ति ने आपसे पैसे उधार लिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
उधार लेने के बाद अगर कोई पैसे वापस नहीं कर पैसे वापस तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप इस मुकदमे को जीत जाते हैं तो इस स्थिति में आपके पैसे वापस मिल जाएंगे।
  • आप उधार लेने वाले व्यक्ति को लीगल नोटिस भी भेज सकते हैं।
  • लीगल नोटिस भेजने के बाद संबंधित व्यक्ति आपके पैसों को वापस कर देगा। 

4 of 5
उधार लेने के बाद अगर कोई पैसे वापस नहीं कर पैसे वापस तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

सिविल केस कर सकते हैं फाइल

  • अगर वह व्यक्ति लीगल नोटिस भेजने के बाद भी पैसे वापस नहीं कर रहा है तो आप सिविल केस फाइल कर सकते हैं।
  • इसमें आपको वकील की मदद लेकर समरी रिकवरी सूट को फाइल करना है।
  • यह करने के बाद कोर्ट आपके उधार दिए पैसों को वापस दिलाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उधार लेने के बाद अगर कोई पैसे वापस नहीं कर पैसे वापस तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी उधार देने से बचें।
  • अगर आप किसी को उधार दे भी रहे हैं तो उसे उतने ही पैसे उधार दें जितना आप खोने का जोखिम उठा सकते हैं।
  • किसी व्यक्ति को उधार देने से पहले आपको एक लिखित समझौता जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें