LED Bulb Flickering After Switch Off: आज के समय में बिजली बचाने के लिए हर घर में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है। मगर कई बार लोगों को एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ता है कि स्विच बंद करने के बाद भी एलईडी बल्ब पूरी तरह बुझने के बजाय धीमे-धीमे टिमटिमाते या हल्का जलते रहते हैं।
अंधेरे कमरे में यह समस्या साफ दिखाई देती है, जिससे बहुत से लोग डर जाते हैं कि कहीं घर में कोई बड़ा शॉर्ट सर्किट तो नहीं होने वाला है या बल्ब तो नहीं खराब हो गया। आइए बेहद आसान और सरल शब्दों में समझते हैं कि इसके पीछे का असली कारण क्या है।