फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: पिता के नाम से खेत है? जानें वयस्क बेटे योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं

Wed, 25 Nov 2026 10:22 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Land in Father Name PM Kisan: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों का जमीन उनके पिता के नाम पर होता है और वे खेती कर रहे होते हैं।
  • ऐसे में उनके मन में एक बड़ा सवाल होता है कि क्या वे पीएम किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पिता के नाम खेत पीएम किसान - फोटो : AI
PM Kisan Eligibility Rules India: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाती है। कई युवा या परिवार के सदस्य यह सवाल पूछते हैं कि अगर खेत पिता के नाम दर्ज है, तो क्या वे खुद इस योजना का लाभ ले सकते हैं। 

योजना के नियमों के मुताबिक, लाभ के लिए जमीन का मालिकाना हक संबंधित लाभार्थी या उसके पात्र परिवार के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होना जरूरी है। सिर्फ खेत जोतने या परिवार में जमीन होने भर से अपने नाम पर लाभ नहीं मिलता। आइए इस नियम को आसान भाषा में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पिता के नाम जमीन होने पर क्या?
  • अगर जमीन केवल पिता के नाम पर है, तो पिता पात्रता शर्तें पूरी करने पर लाभ ले सकते हैं।
  • बेटे या परिवार के अन्य वयस्क सदस्य को अलग से लाभ तब तक नहीं मिलेगा जब तक जमीन उनके नाम दर्ज न हो।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
उत्तराधिकार में जमीन मिलने पर क्या?
  • अगर जमीन मालिक के निधन के बाद उत्तराधिकार या विरासत के आधार पर जमीन आपके नाम दर्ज हो जाती है, तो आप पात्र हो सकते हैं।
  • इसके लिए राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण यानी दाखिल-खारिज दर्ज होना जरूरी है।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
परिवार की परिभाषा क्या है?
  • योजना में किसान परिवार का मतलब पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है।
  • एक परिवार को सालाना अधिकतम 6,000 रुपये का ही लाभ मिलता है, अलग-अलग हिस्से पर दोहरा लाभ नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
आवेदन से पहले क्या जांचें?
  • आवेदन करने से पहले जमीन के कागजात यानी खतौनी में अपना नाम और विवरण सही-सही जांच लें।
  • साथ ही बैंक खाता और ई-केवाईसी की जानकारी भी अपडेट व सही होनी चाहिए।
  • यह भी पक्का कर लें कि आप इनकम टैक्स भरने वालों या योजना के दूसरे अपात्र नियमों के दायरे में न आते हों।
  • सही जानकारी से किस्त अटकने की परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें