Lakhpati Didi Yojana: सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। लखपति दीदी योजना भी इनमें से एक है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2023 में की थी। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
इस योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को 5 लाख रुपये का लोन भी प्रदान किया जाता है। इस लोन का उपयोग महिलाएं अपने व्यवसाय की शुरुआत या विस्तार में कर सकती हैं। इस लोन पर महिलाओं को किसी प्रकार का कोई ब्याज दर नहीं देना होता है। योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती हैं।