फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार किन महिलाओं को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत देती है ब्याज मुक्त 5 लाख रुपये का लोन? जानिए यहां

Thu, 20 Nov 2025 06:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस योजना का उद्देश्य देश की 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त, 2023 को की गई थी।  
विज्ञापन
1 of 5
Lakhpati Didi Scheme - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद कई बार इस योजना का जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं। इस स्कीम की शुरुआत महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए की गई है।

कई महिलाएं इस स्कीम का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं और अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं। इस योजना का उद्देश्य देश की 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त, 2023 को की गई थी।  
विज्ञापन

2 of 5
Lakhpati Didi Scheme - फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत बिना ब्याज के 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। इसके अलावा महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए स्किल ट्रेनिंग भी दी जाती है। लखपति दीदी योजना का लाभ लेने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी का क्रिसमस ऑफर, नेपाल घुमाने के लिए लॉन्च किया टूर पैकेज, जानें कितना है किराया
विज्ञापन

3 of 5
Lakhpati Didi Scheme - फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 50 साल के बीच है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं का किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना जरूरी है। 

PM Kisan Yojana: आपके खाते में नहीं आई है 21वीं किस्त, तो परेशान होने की जगह तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

4 of 5
Lakhpati Didi Scheme - फोटो : Adobe Stock
अगर आप लखपति दीदी योजना में आवेदन करने जा रही हैं तो आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द भी किया जा सकता है। 

Jio: ये है जियो का पॉपुलर प्लान, मात्र 749 रुपये की कीमत में मिल रहे ये ढेरों बेनिफिट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lakhpati Didi Scheme - फोटो : Adobe Stock
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कम लागत में बीमा सुविधा भी मिलती है, जो उनके व्यवसाय को सुरक्षित बनाती है। इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं। 

Air Purifier: घर पर बनाएं एयर प्यूरीफायर, मिलेगी शुद्ध हवा, प्रदूषण से मिलेगी राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें