फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइका डॉगी: पहली बार एक श्वान को भेजा गया था अंतरिक्ष में, फिर हुई ऐसी घटना की बन गया इतिहास

Tue, 29 Aug 2023 03:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Laika Dog - फोटो : Social Media
Laika Dog In Space: अमेरिका और सोवियत संघ के बीच 60 और 70 दशक के बीच स्पेस रेस में अपने आप को आगे रखने के लिए एक बड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही थी। ये वह दौर था जब स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में कई नई खोजों को अंजाम दिया जा रहा था। इसी सिलसिले में 3 नवंबर, 1957 अंतरिक्ष के इतिहास में काफी अहम दिन है क्योंकि इसी दिन सोवियत संघ ने स्पूतनिक-2 नामक एक अंतरिक्ष यान में लाइका नाम के एक डॉगी को भेजा था। यही नहीं लाइका ने स्पुतनिक 2 यान में बैठकर पृथ्वी के ऑर्बिट में अंतरिक्ष के चक्कर भी लगाए। इस मिशन के अंतर्गत सोवियत संघ यह जानने की कोशिश कर रहा था कि अगर अंतरिक्ष में किसी इंसान को भेजा जाए, तो वहां वह कितना सुरक्षित रहेगा और उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा? हालांकि, दुर्भाग्यवश लाइका जिंदा वापस लौटकर पृथ्वी पर नहीं आ सकी। 
विज्ञापन

2 of 5
Laika Dog - फोटो : Social Media
यह एक सुसाइड मिशन था क्योंकि यह वह दौर था जब इंसानों ने स्पेस में अंतरिक्ष यान भेजना तो सीख लिया था। हालांकि, उसको पृथ्वी पर वापस कैसे लाना है? इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
Laika Dog - फोटो : Social Media
लाइका को जिस अंतरिक्ष यान में भेजा गया था। उसमें कई तरह की तकनीकी खामियां थीं। यह रॉकेट अंतरिक्ष में जाने के बाद पृथ्वी पर लौट सकने में सक्षम नहीं था। इस खास परीक्षण के लिए लाइका को मॉस्को की गलियों से उठाकर लाया गया था। 

4 of 5
Laika Dog - फोटो : Social Media
इस मिशन में लाइका को अंतरिक्ष यान में बैठाकर उसकी पल्स और ब्रीथिंग को ट्रैक किया जा रहा था। रॉकेट के उड़ान भरने के बाद लाइका काफी डर चुकी थी। यही नहीं उसकी हार्ट रेट भी लगभग तीन गुना तक बढ़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Laika Dog - फोटो : Social Media
ऑर्बिट करने के 6 घंटों के बाद जब उसको ट्रैक किया गया, तो पता चला कि लाइका की मृत्यु हो चुकी है। यही नहीं कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि सोवियत संघ ने उस दौरान अंतरिक्ष में रिसर्च करने के लिए अल्बिना नाम के एक और डॉगी को भेजा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें