Why Ladli Behna Money Not Received?: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही बेहद लोकप्रिय 'लाड़ली बहना योजना' के तहत हाल ही में 13 नवंबर को 42वीं किस्त की राशि 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। इस योजना के तहत पात्र बहनों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में भेजी जाती है।
मगर कई ऐसी महिलाएं हैं जिनका नाम सूची में होने के बाद भी खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं, जिससे वे काफी परेशान हैं। अगर आपकी भी 42वीं किस्त के पैसे अभी तक आपके खाते में नहीं आए हैं, तो इसके पीछे कुछ खास तकनीकी या कागजी कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि पैसे न आने के वे तीन बड़े कारण कौन से हैं और उन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है।