फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब 21 साल की महिलाएं भी उठा सकेंगी योजना का लाभ

Wed, 26 Jul 2023 12:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : Istock
Ladli Behna Yojana: देश में केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ महीनों पहले मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया है। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को 1 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। शिवराज सिंह चौहान की मानें, तो यह स्कीम सामाजिक क्रांति का शंखनाद है। इस स्कीम के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं लाडली बहना योजना के लिए आवेदन अब फिर से शुरू हो गए हैं। योजना में कुछ बदलावों को भी अंजाम दिया गया है। स्कीम के अंतर्गत अब 21 या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं भी इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : Istock
इससे पहले लाभ पाने वाली विवाहित महिलाओं की उम्र को 23 साल निश्चित किया गया था। इसे अब बदलकर 21 साल कर दिया गया है। 10 सितंबर को आने वाली किस्त में इन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : istock
लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। इस स्कीम का लाभ सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग और विधवा महिलाएं उठा सकती हैं। 

4 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : istock
लाडली बहना योजना के तहत लाभ पाने वाली पात्र महिलाओं के लिए तीन कैटेगरी को तय किया गया है। पहली कैटेगरी में उन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : istock
दूसरी कैटेगरी में उन महिलाओं को योजना का लाभ दिए जाने की बात कही गई है, जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम जमीन है। वहीं तीसरी कैटेगरी उन महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें