फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Behna Yojana: क्या आपके खाते में नहीं आई है लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त? अभी चेक कर लें ये चीजें

Mon, 13 Jul 2026 08:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ladli Behna Yojana 38th Installment Delayed: लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई को जारी हो चुकी है। एमपी की लाखों महिलाओं के खाते में उनके 1500 रुपये आ चुके हैं। मगर कुछ महिलाओं के पैसे अभी भी रुके हुए हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना योजना 38वीं किस्त - फोटो : AI
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 38वीं किस्त के 1500 रुपया सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब और मजदूर बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी और पर निर्भर न रहें। मगर कई बार ऐसा होता है कि सरकार की तरफ से पैसा जारी होने के बाद भी कुछ बहनों के बैंक खाते में यह राशि नहीं पहुंच पाती है। 

अगर आपके खाते में भी इस बार 1500 रुपये नहीं आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आपको तुरंत किन चीजों को चेक करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
सबसे पहले चेक करें बैंक खाते का डीबीटी स्टेटस - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले चेक करें बैंक खाते का डीबीटी स्टेटस
अगर आपके खाते में 38वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह बैंक खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर विकल्प का बंद होना हो सकती है। सरकार सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे डीबीटी के जरिए ही भेजती है। इसलिए तुरंत अपने बैंक की शाखा में जाकर सुनिश्चित करें कि आपके खाते में डीबीटी सेवा एक्टिव है या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना है अनिवार्य - फोटो : Adobe Stock
आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना है अनिवार्य
कई बार बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक न होने की वजह से भी किस्त का पैसा बीच में ही अटक जाता है। आप अपने नजदीकी बैंक या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर यह जांच करा सकती हैं कि आपका मुख्य बैंक खाता आपके आधार कार्ड से पूरी तरह जुड़ा हुआ है या नहीं। अगर यह लिंक नहीं है, तो तुरंत आधार कार्ड जमा कर इसे लिंक करवाएं।

4 of 5
लाड़ली बहना पोर्टल पर जाकर देखें अपना पेमेंट स्टेटस - फोटो : AdobeStock
लाड़ली बहना पोर्टल पर जाकर देखें अपना पेमेंट स्टेटस
किस्त न आने पर आप अपने मोबाइल से योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं। वहां 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करके अपनी समग्र आईडी या आवेदन नंबर दर्ज करें। ओटीपी भरने के बाद आपको साफ दिख जाएगा कि आपकी किस्त सरकार की तरफ से रोकी गई है या फिर बैंक के स्तर पर पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समग्र आईडी की ई-केवाईसी जरूर करवाएं - फोटो : AdobeStock
समग्र आईडी की ई-केवाईसी जरूर करवाएं
अगर आपकी समग्र आईडी की ई-केवाईसी प्रक्रिया अधूरी है, तो भी आपकी आने वाली किस्तें ब्लॉक हो सकती हैं। आप किसी भी नजदीकी ऑनलाइन सेंटर या एमपी ऑनलाइन की दुकान पर जाकर अपनी समग्र आईडी को आधार कार्ड के साथ ई-केवाईसी करवा लें। यह प्रक्रिया पूरी होते ही पोर्टल पर आपका स्टेटस अपडेट हो जाएगा और रुकी हुई किस्त मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें