Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की 36वीं किस्त जारी कर दी है। बता दें कि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी रही हैं, या अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया था, तो यह सुनिश्चित करलें कि आपके खाते में पैसा पहुंचा है या नहीं। कई बार तकनीकी कारणों या डीबीटी सक्रिय न होने की वजह से कई बार भुगतान रुक जाता है, इसलिए स्टेटस चेक करना जरूरी है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि आप ऑनलाइन अपना स्टेट्स कैसे चेक कर सकते हैं।