Ladli Bahna Yojana Eligibility Rules: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक बेहद लोकप्रिय पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। बता दें कि इस योजना की अब तक 39 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब लाभार्थी महिलाएं 40 वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
योजना को लेकर अक्सर महिलाओं के मन में यह भ्रम रहता है कि क्या एक ही परिवार की दो या उससे अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है। राज्य सरकार के आधिकारिक नियमों के अनुसार, अगर परिवार की महिलाएं योजना के सभी तय मापदंडों को पूरा करती हैं, तो एक ही परिवार की एक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं। आइए इस लेख में इससे जुड़े सारे नियम समझते हैं।