फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी हुई लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, ऐसे चेक करें आपके खाते में 1500 रुपये पहुंचे या नहीं

Wed, 14 Oct 2026 05:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CM Mohan Yadav Umaria Transfer: लाड़ली बहना योजना की 41 किस्त महीलाओं के खाते में पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से योजना की किस्त जारी कर दी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप घर बैठे कैसे चेक कर सकती हैं कि आपके खाते में 1500 रुपये पहुंचे हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना योजना 41वीं किस्त जारी - फोटो : AI
Ladli Bahna Yojana 41st Installment Released: मध्य प्रदेश की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि जारी करती है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले की धरती से आधिकारिक रूप से योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है।

सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। जिन महिलाओं के खाते में यह मदद पहुंच चुकी है, वे बेहद उत्साहित हैं। आइए बहुत आसान भाषा में जानते हैं कि आप घर बैठे ऑनलाइन अपना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आधिकारिक पोर्टल के जरिए स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : AdobeStock
आधिकारिक पोर्टल के जरिए स्टेटस चेक करने का तरीका
  • अपने खाते में पैसे पहुंचने की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट  (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर जाएं।
  • इसके होमपेज पर दिए गए आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन

3 of 5
समग्र आईडी और ओटीपी से लॉगिन प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
समग्र आईडी और ओटीपी से लॉगिन प्रक्रिया
  • अब अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करें।

4 of 5
भुगतान की स्थिति और ट्रांजैक्शन विवरण देखना - फोटो : AdobeStock
भुगतान की स्थिति और ट्रांजैक्शन विवरण देखना
  • सफल सत्यापन के बाद आपके सामने आपकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ भुगतान का पूरा विवरण खुल जाएगा।
  • यहां आप आसानी से देख सकती हैं कि 41वीं किस्त के 1500 रुपये आपके खाते में ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक पासबुक या एसएमएस के जरिए भी करें पुष्टि - फोटो : Freepik
बैंक पासबुक या एसएमएस के जरिए भी करें पुष्टि
  • अगर आपको पोर्टल पर देखने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप अपने बैंक की पासबुक एंट्री करवा सकती हैं।
  • इसके अलावा बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए पैसों के क्रेडिट होने के संदेश से भी इसकी पुष्टि कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें