फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? जानें किन महिलाओं के अटक सकते हैं पैसे

Tue, 13 Oct 2026 05:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CM Mohan Yadav Umaria Event: लाड़ली बहना योजना के लाखों लाभार्थी 41वीं किस्त का इंतजार कर रहीं हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो बता दें कि कल यानी 14 अक्तूबर को लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी हो जाएगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना योजना 41वीं किस्त - फोटो : AI
Ladli Bahna Yojana 41st Installment: मध्य प्रदेश की लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इस योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 1500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक इस योजना की 40 किस्तें सफलतापूर्वक जारी हो चुकी हैं, जिसके बाद अब लाभार्थी महिलाओं को 41वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। 

बता दें कि यह किस्त कल यानी 14 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उमरिया जिले से आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। इस सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी। आइए, अब यह जानते हैं कि किन कारणों से कुछ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये नहीं पहुंच पाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खाते में डीबीटी और आधार लिंक होना जरूरी - फोटो : AdobeStock
खाते में डीबीटी और आधार लिंक होना जरूरी
  • अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है या उसमें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा एक्टिव नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
  • सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि सीधे आधार आधारित भुगतान प्रणाली के जरिए ही खातों में पहुंचती है।
विज्ञापन

3 of 5
समग्र आईडी और केवाईसी से जुड़ी तकनीकी खामियां - फोटो : AdobeStock
समग्र आईडी और केवाईसी से जुड़ी तकनीकी खामियां
  • जिन महिलाओं की समग्र आईडी में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या समग्र ई-केवाईसी का काम अधूरा है, उनके आवेदन सत्यापित नहीं हो पाते हैं।
  • डेटा में किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या नाम में अंतर होने पर पैसा रुकने की पूरी संभावना रहती है।

4 of 5
बैंक खाते का सक्रिय न होना या निष्क्रिय स्थिति - फोटो : AdobeStock
बैंक खाते का सक्रिय न होना या निष्क्रिय स्थिति
  • कई बार महिलाएं लंबे समय तक अपने बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं करती हैं, जिससे खाता इनएक्टिव या डॉर्मेंट हो जाता है।
  • ऐसे खातों में सरकार द्वारा भेजी जाने वाली ऑनलाइन राशि ट्रांसफर होने में तकनीकी बाधा आती है और पेमेंट फेल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पात्रता के नियमों का पालन और जरूरी सावधानियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
पात्रता के नियमों का पालन और जरूरी सावधानियां
  • यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी किस्त बिना किसी रुकावट के समय पर मिल जाए, तुरंत अपने नजदीकी बैंक या ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने दस्तावेज चेक करवा लें।
  • बैंक खाते का आधार सीडिंग और डीबीटी इनेबल होना सबसे अनिवार्य शर्त है, ताकि त्योहारों के इस सीजन में आपको योजना का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें