कोरोना वायरस महामारी ने जिस तरह से लोगों के जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया, उससे हर कोई हैरान और परेशान है। जीवन जीने के ढंग से लेकर काम करने तक के तरीके में कई बदलाव आए, जिसमें से एक है वर्क फ्रॉम होम। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के बीच दफ्तर जा पाना बेहद मुश्किल था और जोखिम भरा था। इसी को देखते हुए लगभग सभी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया। ऐसे में मौजूदा समय में भी काफी संख्या में लोग अपने घर से ही काम कर रहे हैं। वहीं, अगर आप घर से काम करने के दौरान डेस्कटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि घर पर डेस्कटॉप के इस्तेमाल के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...