फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: कार्डधारक जान लें ये जरूरी बात, हर किसी को नहीं मिल पाएंगे किस्त के पैसे और अन्य लाभ, ये है वजह

Wed, 30 Mar 2022 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्यों ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock
देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या ऐसे लोग जो असंगठित क्षेत्रों में काम करके अपना गुजारा कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, ताकि इन लोगों की मदद की जा सके। इनमें रोजगार देने से लेकर आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में इन दिनों देश में ई-श्रम कार्ड योजना काफी चर्चा में है। देश के अलग-अलग कोने से काफी संख्या में अब तक लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। यही नहीं, कई कार्डधारक पहली किस्त का लाभ भी ले चुके हैं और अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं, तो ये जरूरी नहीं कि आपको किस्त और अन्य लाभ मिल ही जाएं? शायद नहीं, क्योंकि इसको लेकर सरकार के कुछ नियम हैं जिन्हें आपके लिए जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को ई-श्रम कार्ड पर मिलने वाले फायदे नहीं मिल पाएंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
क्यों ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock
कार्डधारक को क्या-क्या लाभ मिलते हैं:-
  • किस्त के अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ई-श्रम कार्डधारक को 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। वहीं, अगर कामगार की किसी हादसे में मौत होती है तो कार्डधारक के परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं। जबकि विकलागंता होने पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
क्यों ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock
  • घर बनाने के लिए ई-श्रम कार्ड धारकों को धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को दिया जाएगा।

4 of 7
क्यों ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock
  • श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन

5 of 7
क्यों ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock
किन लोगों को नहीं मिल पाएंगे लाभ:-
  • जो लोग पहले से श्रम मंत्रालय की किसी योजना का लाभ ले रहे हैं, तो ऐसे लोगों का ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द किया जा रहा है। इन्हें इस कार्ड पर मिलने वाले लाभ नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
क्यों ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र के मजदूर नहीं हैं, क्योंकि सरकार की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार नहीं हैं उन्हें ये लाभ नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्यों ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock
  • ऐसे लोग जो पहले से सरकारी पेंशनभोगी हैं या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। इन लोगों का ई-श्रम कार्ड भी रिजेक्ट करा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें