हम अपनी मेहनत की कमाई को अपने बैंक खाते में जमा कराते हैं, और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करते हैं। बैंक में खाता खोलने पर हमें कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। एटीएम कार्ड के अलावा हमें चेक बुक जैसी सुविधा भी बैंक खाता खोलने पर मिलती है। चेक से हम किसी को पेमेंट कर सकते हैं, जिसका भुगतान देने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से होता है। कई बार लोग चेक एडवांस रूप में या उसी समय के लिए भी देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों के चेक बाउंस हो जाते हैं, जिसका कारण बैंक खाते में पर्याप्त राशि का न होना, चेक पर किए गए साइन का खाते धारक के साइन से न मिलना आदि होते हैं। ऐसे में चेक बाउंस होने पर क्या होता है? आप देने वाले व्यक्ति से कैसे पैसे ले सकते हैं? क्या इसके लिए कोई नियम है? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...