फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: क्या है आयुष्मान योजना और किसे मिल सकता है लाभ? यहां जानें

Thu, 18 Jan 2024 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान योजना पात्रता। - फोटो : istock
Ayushman Card: जिस तरह से आज के समय में लोगों की दिनचर्या है, जिस तरह से हम समय पर खाना नहीं खाते हैं, जिस तरह से सोने और जागने का कोई समय नहीं रह गया है आदि। ऐसे में जाहिर है कि इन सब चीजों का बुरा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और लोग बीमार तक हो जाते हैं। यही नहीं, आजकल तो कई ऐसी बीमारियां हैं जो पलक झपकते ही लोगों को बीमार कर देती हैं। वहीं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं वो तो अस्पताल में अपना इलाज करवा लेते हैं, लेकिन जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, गरीब वर्ग से आते हैं आदि। ऐसे लोग इलाज नहीं करवा पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर भारत सरकार एक योजना चला रही है, जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान योजना पात्रता। - फोटो : Istock
योजना और लाभ के बारे में जानें
  • दरअसल, आयुष्मान योजना एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। मरीज को एक भी रुपये खर्च नहीं करने होते हैं और सरकार ही इसका पूरा खर्च उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान योजना पात्रता। - फोटो : Istock
  • वहीं, बात अगर योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें आयुष्मान कार्ड की मदद से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।

4 of 5
आयुष्मान योजना पात्रता। - फोटो : istock
पात्रता ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाएं
  • पोर्टल पर जाने के बाद 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान योजना पात्रता। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पहले में अपना राज्य चुन लें
  • अब दूसरे वाले विकल्प में अपना राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सर्च करें
  • इसके बाद आपको पता चला जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं, अगर पात्र हैं तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें