फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में शुरू करें निवेश, महज कुछ सालों में डबल हो जाएंगे पैसे

Thu, 03 Nov 2022 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : Istock
Kisan Vikas Patra: आज के इस युग में जहां निवेश के कई विकल्प आपके सामने हैं। ऐसे में कई लोग असमंजस में पड़ जाते हैं कि पैसों को किस जगह पर निवेश किया जाए, जहां पर अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा होती हो। कई बार लोग जानकारी के अभाव में किसी ऐसी जगह पर निवेश कर देते हैं, जहां पर उन्हें एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको समझदारी के साथ निवेश करने की जरूरत है, जहां बाजार जोखिमों का खतरा कम होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करके अपने पैसों को डबल करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
वर्तमान समय में किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने पर आपको 7 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में 10 वर्ष से कम उम्र के नाबालिक का खाता व्यस्क की ओर खुलवाया से जा सकता है। वहीं जैसे ही नाबालिग की उम्र 10 वर्ष की होगी। उसके नाम पर खाते को ट्रांसपर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
किसान विकास पत्र स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। अगर आप इस स्कीम में अपने पैसों को निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपके पैसे 10 साल 3 महीने (124 महीनों) में डबल हो जाएंगे।

4 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
किसान विकास पत्र स्कीम में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करना होगा। यहां आपको जमा रशीद के साथ आवेदन फॉर्म को भरना है। इसके बाद आप सभी प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से अपना खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
अगर आप इस स्कीम में अपना खाता खुलवाकर 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि जमा कर रहे हैं। इस स्थिति में आपको पैन कार्ड की डिटेल्स को साझा करना होगा। देश भर में कई लोग इस स्कीम में अपना खाता खुलवाकर निवेश कर रहे हैं।

Business Ideas: इस बिजनेस से कर सकते हैं हर महीने दो लाख रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें