PM Kisan Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हर साल सरकार द्वारा इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये भी खर्च किए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये करके दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार बारी 14वीं किस्त आने वाली है, जिसका सभी किसानों को इंतजार है। ऐसे में अपना स्टेटस चेक कर आप जान सकते हैं कि क्या आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...