How To Reduce Cooler Humidity? इन दिनों उत्तर भारत में गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और कई जगहों पर की गर्मी तो काफी उमस भरी हो गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि उमस वाली गर्मी में कूलर की हवा का प्रभाव काफी कम हो जाता है और कुछ मामलों में तो वो कमरे की उमस भी बढ़ा देता है।
ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर कूलर इस्तेमाल कैसे करें कि इस उमस वाली गर्मी से उन्हें राहत मिल सके। इसी कड़ी में ये भी सवाल उठता है कि आखिर कूलर में किस तरह का खस इस्तेमाल करने से कमरे की उमस कम होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।