Mobile Battery and Internet Saving Tips: आज के इस दौर में चाहे बच्चे हों या बड़े लोग, लगभग हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। दरअसल, अगर ये कहा जाए कि ये मोबाइल फोन आज की जरूरत बन चुका है तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा।
वहीं, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनके मोबाइल फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है या फिर इंटरनेट का डाटा भी जल्दी जल्दी खत्म हो रहा है या फिर ये दोनों जल्दी खत्म हो रहे हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत होती है तो जान लें कि जरूर आपके मोबाइल में कुछ सेटिंग्स ऑन रहती होंगी जिनकी वजह से ये दिक्कत होती है। चलिए जानते हैं आखिर ये कौन सी सेटिंग्स हैं जिन्हें आपको बंद कर देना चाहिए...