Aadhaar Photocopy Safety Rules: आज के दौर में होटल चेकिंग से लेकर सिम कार्ड खरीदने या बैंक खाता खुलवाने तक हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना सोचे-समझे किसी भी अज्ञात जगह पर अपने आधार की फोटोकॉपी देना आपको बड़े वित्तीय नुकसान में डाल सकता है? साइबर अपराधी आपकी इसी लापरवाही का फायदा उठाकर आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी करवा सकते हैं या आपके बैंक खाते में सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं।
इसी खतरे से बचाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए इस लेख में बहुत आसान भाषा में समझते हैं कि आधार फोटोकॉपी शेयर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।