फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जा रहे हैं तो ये काम अवश्य कर लें, वरना बिना दर्शन के लौटना पड़ेगा

Wed, 18 Feb 2026 01:17 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Full Process Of Kedarnath Dham Registration In Hindi: अगर आप केदारनाथ धाम जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां हम आपको न सिर्फ पूरी गाइड देंगे, बल्कि जरूरी चीजों के बारे में भी बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
कब खुल रहे हैं केदारनाथ धाम के कपाट? - फोटो : अमर उजाला
Full Process Of Kedarnath Dham Registration In Hindi: केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अब केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। हर साल लाखों लोग बाबा केदार के धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं ।

अगर आप भी इस बाद केदारनाथ की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम न सिर्फ आपको दिल्ली से केदारनाथ जाने का तरीका बताएंगे, बल्कि एक जरूरी चीज के बारे में भी बताएंगे। दरअसल, अगर आपने एक काम नहीं किया तो हो सकता है कि आपको बाबा के दर्शन का मौका न मिले। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि ये जरूरी चीज क्या है तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट? - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लें कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट?
 
  • केदारनाथ मंदिर के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 
  • कपाट खुलने के साथ ही तीर्थयात्रा का आगाज होगा और श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने शुरू हो जाएंगे। 
  • यह समय श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत शुभ होता है, क्योंकि इस दिन विशेष पूजा और आयोजन होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट? - फोटो : Adobe Stock
दिल्ली से केदारनाथ कैसे पहुंचें?
 
  • दिल्ली से केदारनाथ पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचना होगा, वहां से आपको आगे की यात्रा के लिए यात्रा साधन उपलब्ध होंगे।
  • हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचने के बाद आपको सोनप्रयाग जाना होगा, जहां जाने में आपको लगभग 8 घंटे लगेंगे। आप सोनप्रयाग बस से जा सकते हैं।
  • सोनप्रयाग पहुंचने के बाद आपको गौरीकुंड पहुंचना है, जिसके लिए आपको शेयरिंग टैक्सी मिल जाएगी।  
  • आखिर में गौरीकुंड से बाबा के धाम तक लगभग 16 से 18 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई शुरू होती है, जिसे आपको पैदल, खच्चर पर या हेलिकॉप्टर की सहायता से पूरी कर सकते हैं।
 

4 of 5
कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट? - फोटो : Adobe Stock

सबसे जरूरी है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर आप केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो आपको उत्तराखंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के आपको दर्शन में परेशानी हो सकती है। रजिस्ट्रेशन करने का तरीका निम्नलिखित है:
 
  • सबसे पहले, उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
  • यहां "रजिस्टर करें" के विकल्प में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके एक नया अकाउंट बनाएं।
  • अकाउंट बनाने के बाद आपको अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और यात्रा की जगह, यात्रा की तारीख जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड या अन्य वैध आईडी अपलोड करनी है।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और यात्रा पास मिलेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट? - फोटो : Adobe Stock
ध्यान रखने योग्य बातें
 
  • बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर नहीं जा सकते।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि अपलोड करें।
  • यात्रा पास का प्रिंटआउट साथ रखें या इसे मोबाइल में सेव कर लें।
  • यात्रा के लिए कम से कम 2-3 हफ्ते पहले रजिस्ट्रेशन कर लें, ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
  • यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें, क्योंकि केदारनाथ में मौसम अचानक बदल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें