फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Helicopter Booking: केदारनाथ के लिए ऐसे बुक करें हेलीकॉप्टर, जानें किराया-टाइमिंग जैसी जरूरी चीजें

Thu, 16 Apr 2026 11:47 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kedarnath Helicopter Booking Price And Timing: अगर आपको केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुक करनी है, तो आप इसे कर सकते हैं। क्योंकि अभी 22 अप्रैल 2026 से लेकर 15 जून 2026 तक के लिए टिकट उपलब्ध होंगे, जो कि पहला चरण है।
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कैसे बुक करें? - फोटो : Amar Ujala
Kedarnath Helicopter Booking Service Started: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे केदारनाथ न जाना हो। लोग प्लान तो बनाते हैं, लेकिन कहा जाता है कि दर्शन के लिए सिर्फ वे ही लोग जा पाते हैं जिन्हें भोलेनाथ खुद बुलाते हैं।

आप भी अगर इस बार केदारनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं कर चुके हैं और आप इस यात्रा को हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि हेलीकॉप्टर की बुकिंग ऑनलाइन खुल चुकी है। चलिए जानते हैं केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुक करने के तरीके के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
हेलीकॉप्टर सेवा कहां से बुक करें?
  • इसके लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा
  • यहां पर जाकर 'Shri Kedarnath Dham' वाली साइड पर जाकर नीचे 'Book Ticket' पर क्लिक करें
  • फिर यहां अपनी जानकारी भर आप हेलीकॉप्टर सेवा बुक कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
कब से कब तक के लिए मिलेगी टिकट?
  • जान लें अभी पहले चरण के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग खोली गई हैं
  • इसमें आपको 22 अप्रैल 2026 से लेकर 15 जून 2026 तक के लिए टिकट मिलेगा
  • हेलीकॉप्टर सेवा 22 अप्रैल 2026 से ही शुरू भी होगी

4 of 6
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
किन-किन जगहों से ले सकेंगे सेवा का लाभ?
  • हेलीकॉप्टर सेवा सिर्फ 3 जगहों से ली जा सकेगी
  • पहली है गुप्तकाशी
  • दूसरी है फाटा
  • तीसरी जगह है सिरसी
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
हेलीकॉप्टर सेवा का किरया कितना है?
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ
  • लगभग 10 मिनट के इस रूट के आने-जाने का किराया 12,762 रुपये है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
फाटा से केदारनाथ
लगभग 7 मिनट के इस रूट के आने-जाने का किराया 10,164 रुपये है

सिरसी से केदारनाथ
लगभग 6 मिनट के इस रूट के आने-जाने का किराया 6,390 रुपये है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें