फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदने वाले सावधान: इन चार गलतियों से बचकर, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Tue, 20 Oct 2026 06:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदते समय फर्जी वेबसाइट, नकली डिस्काउंट और संदिग्ध पेमेंट लिंक से सावधान रहें। जल्दबाजी में की गई एक छोटी-सी गलती आपकी बैंकिंग जानकारी साइबर ठगों तक पहुंचा सकती है और आप अपनी मेहनत की कमाई को गंवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ पर पत्नी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
Karwa Chauth Gift Shopping: करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन अधिकतर पति अपनी पत्नी के लिए साड़ी, गहने, स्मार्टफोन, कॉस्मेटिक्स या कोई खास गिफ्ट खरीदते हैं। त्योहार के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा से घर बैठे सामान मंगाना आसान हो गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी पत्नियों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं, लेकिन इसी मौके पर साइबर ठग भी आकर्षक ऑफर, फर्जी वेबसाइट और नकली पेमेंट लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना सकते हैं।

ऐसे में पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदते समय केवल कीमत और डिजाइन पर ध्यान देना काफी नहीं है। बल्कि, कुछ और बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी चार गलतियों के बारे में, जिनसे बचकर आप अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रख सकते हैं और पत्नी के लिए इस करवा चौथ गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ पर पत्नी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
करवा चौथ पर पत्नी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय किन गलतियों के लिए न करें?

अनजान एप या वेबसाइट से गिफ्ट खरीदने की गलती न करें
  • त्योहार के समय सोशल मीडिया पर कई आकर्षक विज्ञापन दिखाई देते हैं
  • कुछ विज्ञापनों में महंगे गहने, स्मार्टवॉच या ब्रांडेड सामान बेहद कम कीमत पर देने का दावा किया जाता है
  • हर सस्ता ऑफर धोखाधड़ी नहीं होता, लेकिन अनजान वेबसाइट पर आंख बंद करके भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है
  • इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग से पहले एप-वेबसाइट असली है या फेक है ये जरूर चेक करें
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ पर पत्नी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
फर्जी डिस्काउंट और ऑफर के लालच में आना
  • साइबर ठग कई बार सीमित समय का ऑफर बताकर तुरंत पेमेंट करने दबाव बनाते हैं
  • मैसेज भेजकर दावा कर सकते हैं कि कुछ ही मिनटों में भारी छूट खत्म हो जाएगी
  • ऐसे दबाव में आकर बिना चेक किए पेमेंट कभी न करें
  • ऑफर सही है या नहीं, ये हमेशा संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर चेक करें

4 of 5
करवा चौथ पर पत्नी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई पिन से लेकर ओटीपी तक साझा करने से बचें
  • ऑनलाइन पेमेंट के दौरान यूपीआई पिन नंबर, बैंकिंग पासवर्ड और ओटीपी देने से बचें
  • अगर कोई व्यक्ति गिफ्ट की डिलीवरी, रिफंड या ऑफर के नाम पर आपसे यूपीआई पिन डालने को कहता है, तो जान लें ये फेक है
  • हमेशा याद रखें पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन नंबर डालने की जरूरत नहीं होती
  • ओटीपी सिर्फ सामान की डिलीवरी लेते समय चाहिए होता है, उसे भी चेक करके दें कि ये देना जरूरी है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ पर पत्नी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
ईमेल पर आने वाले ऑफर्स से बचकर
  • जालसाज लोगों को उनके ईमेल पर फेक ऑफर्स भेजते हैं
  • इसमें करवा चौथ की सेल, भारी डिस्काउंट और कई लुभावने ऑफर्स हो सकते हैं
  • ये देखने में भी आपको एकदम असली लग सकते हैं और इसके साथ एक लिंक आपको दिया जा सकता है
  • पर सावधान, इस लिंक पर कभी क्लिक न करें क्योंकि ये फिशिंग लिंक हो सकते हैं और आपका बैंक खाता खाली करने के लिए काफी होते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें