Karwa Chauth Gift Shopping: करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन अधिकतर पति अपनी पत्नी के लिए साड़ी, गहने, स्मार्टफोन, कॉस्मेटिक्स या कोई खास गिफ्ट खरीदते हैं। त्योहार के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा से घर बैठे सामान मंगाना आसान हो गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी पत्नियों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं, लेकिन इसी मौके पर साइबर ठग भी आकर्षक ऑफर, फर्जी वेबसाइट और नकली पेमेंट लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना सकते हैं।
ऐसे में पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदते समय केवल कीमत और डिजाइन पर ध्यान देना काफी नहीं है। बल्कि, कुछ और बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी चार गलतियों के बारे में, जिनसे बचकर आप अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रख सकते हैं और पत्नी के लिए इस करवा चौथ गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...