फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ उपहार: पत्नी को करवा चौथ पर देना है गिफ्ट? तो 1000 रुपये के अंदर ये 4 गिफ्ट खरीद सकते हैं आप

Tue, 27 Oct 2026 09:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Karwa Chauth Gifts Under 1000 Rupees: करवा चौथ पर पत्नी को खुश करने के लिए महंगा गिफ्ट खरीदना जरूरी नहीं है
  • आप 1000 रुपये के बजट में भी अपनी पत्नी के अच्छा और उनका मनपसंदीदा गिफ्ट खरीद सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
1000 रुपये के अंदर पत्नी को करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दें? - फोटो : Amar Ujala AI
Karwa Chauth 2026 Gifts: हर साल पत्नियों को अपने पतियों के लिए करवा चौथ का इंतजार रहता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला वर्त रखती है। फिर रात को चांद देखने के बाद व्रत का समापन कर पति के हाथ से पानी पीती हैं। वहीं, कई पति भी इस मौके पर अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए गिफ्ट खरीदते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि पत्नी को खुश करने के लिए हजारों रुपये खर्च किए जाएं।

अगर आपका बजट 1000 रुपये तक है, तो भी आप उनके लिए एक अच्छा और यादगार तोहफा चुन सकते हैं। बस गिफ्ट खरीदते समय पत्नी की पसंद और जरूरत का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं ऐसे 4 गिफ्ट के बारे में, जिन्हें आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में गिफ्ट्स के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
1000 रुपये के अंदर पत्नी को करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दें? - फोटो : AdobeStock
1000 रुपये के बजट में पत्नी के लिए क्या गिफ्ट खरीदें?

खूबसूरत इयररिंग्स या ज्वेलरी
  • अगर आपकी पत्नी को सजना-संवरना पसंद है, तो उनके लिए इयररिंग्स या कोई खूबसूरत फैशन ज्वेलरी अच्छा विकल्प हो सकती है
  • बाजार में अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल के विकल्प मिल जाते हैं
  • आप उनकी पसंद के मुताबिक ट्रेडिशनल झुमके, छोटे स्टड या हल्का नेकलेस चुन सकते हैं
  • खरीदने से पहले डिजाइन और मटीरियल की क्वालिटी गुणवत्ता जरूर देख लें
विज्ञापन

3 of 5
1000 रुपये के अंदर पत्नी को करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दें? - फोटो : AI Generated
स्टाइलिश हैंडबैग
  • हैंडबैग ऐसा गिफ्ट है, जो खूबसूरत होने के साथ रोजमर्रा के काम भी आता है
  • पत्नी ऑफिस जाती हैं या अक्सर बाहर निकलती हैं, तो उनके लिए एक अच्छा हैंडबैग जरूरी हो सकता है
  • 1000 रुपये के बजट में कई तरह के फैशन हैंडबैग मिल सकते हैं

4 of 5
1000 रुपये के अंदर पत्नी को करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दें? - फोटो : Adobe stock
स्किन केयर या ब्यूटी किट
  • ये बात सभी जानते हैं कि महिलाओं को मेकअप करना अच्छा लगता है
  • ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए स्किन केयर किट खरीद सकते हैं
  • इसमें उनकी जरूरत के मुताबिक फेस वॉश, मॉइस्चराइजर या लिप बाम जैसी चीजों को शामिल किया जा सकता है
  • हालांकि, मेकअप प्रोडक्ट खरीदने से पहले ब्रांड जरूर चेक कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1000 रुपये के अंदर पत्नी को करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दें? - फोटो : Adobe stock
परफ्यूम या बॉडी मिस्ट
  • पत्नी के लिए परफ्यूम या बॉडी मिस्ट भी अच्छा विकल्प हो सकता है
  • बाजार में अलग-अलग खुशबू और कीमतों के कई विकल्प उपलब्ध हैं
  • आप उनकी पसंद के हिसाब से हल्की, फूलों जैसी या ताजगी देने वाली खुशबू चुन सकते हैं
  • ये भी आपको 1000 रुपये के अंदर-अंदर मिल सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें