फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2026: व्रत के दिन पत्नी को क्या गिफ्ट दें? यहां जानें 4 सस्ते और बेस्ट उपहार के बारे में

Tue, 27 Oct 2026 05:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पत्नी को महंगा उपहार देने के बजाय उनकी पसंद और जरूरत से जुड़ी कोई चीज दे सकते हैं
  • ज्वेलरी, साड़ी, स्किन केयर किट, पर्स जैसी कई चीजें देकर आप पत्नी को खुश कर सकते हैं और इस मौके को खास बना सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? - फोटो : Amar Ujala AI
Karwa Chauth Gift For Wife: करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन जाहिर करने का खास मौका है। इस दिन कई महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूरे दिन पूजा की तैयारियों में जुटी रहती हैं। ऐसे में पति भी अपनी पत्नी को कोई प्यारा सा उपहार देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। हालांकि, गिफ्ट चुनते समय जरूरी नहीं है कि आप बहुत ज्यादा पैसे खर्च करें। कई बार छोटा और दिल से दिया गया उपहार भी काफी खास बन जाता है।

इसलिए अगर आप इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो गिफ्ट के कुछ ऐसे विकल्प हैं जो आपके बजट में भी फिट हो सकते हैं और उन्हें पसंद भी आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे गिफ्ट के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में करवा चौथ के गिफ्ट के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? - फोटो : AdobeStock
करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट में क्या दें?

ज्वेलरी दे सकते हैं गिफ्ट
  • करवा चौथ के मौके पर ज्वेलरी देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है
  • अगर आपका बजट कम है, तो आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खूबसूरत ईयररिंग्स, पेंडेंट या ब्रेसलेट खरीद सकते हैं
  • इस तरह के उपहार त्योहार के साथ-साथ दूसरी खास मौकों पर भी काम आ सकते हैं
  • गिफ्ट खरीदने से पहले पत्नी की पसंद जरूर ध्यान में रखें
  • अगर उन्हें हल्की ज्वेलरी पसंद है, तो उसी हिसाब से डिजाइन चुनें
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? - फोटो : AI Generated
खूबसूरत साड़ी या सूट
  • अगर आपकी पत्नी को पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद है, तो आप उन्हें साड़ी या सूट गिफ्ट कर सकते हैं
  • करवा चौथ पर लाल, मैरून, गुलाबी या उनकी पसंद के किसी दूसरे रंग का परिधान अच्छा विकल्प हो सकता है
  • इसके लिए बहुत महंगी साड़ी खरीदना जरूरी नहीं है
  • अपने बजट के अनुसार अच्छी क्वालिटी का कपड़ा चुन सकते हैं

4 of 5
करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? - फोटो : AI Generated
स्किन केयर या ब्यूटी किट
  • अगर आपकी पत्नी को अपनी स्किन की देखभाल करना पसंद है, तो आप उनके लिए स्किन केयर या ब्यूटी किट भी खरीद सकते हैं
  • इसमें उनकी जरूरत के मुताबिक मॉइस्चराइजर, लिप बाम या दूसरे पसंदीदा प्रोडक्ट शामिल किए जा सकते हैं
  • ध्यान रखें कि ऐसे प्रोडक्ट खरीदते समय उनकी स्किन के प्रकार और पहले से इस्तेमाल किए जा रहे ब्रांड का ख्याल रखें
  • इससे गलत प्रोडक्ट खरीदने की आशंका कम होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? - फोटो : AI Generated
पर्स या हैंडबैग
  • एक अच्छा पर्स या हैंडबैग ऐसा उपहार है, जिसका इस्तेमाल आपकी पत्नी रोजाना कर सकती हैं
  • आप उनके ऑफिस, बाजार जाने या रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से कोई उपयोगी डिजाइन चुन सकते हैं
  • मतलब ये गिफ्ट आपकी पत्नी की जरूरत को भी पूरा कर सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें