Juice Jacking Cyber Attack : स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन सफर के दौरान जब मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगती है, तो हम परेशान हो जाते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या बस स्टैंड पर दिखने वाले मुफ्त पब्लिक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट किसी वरदान जैसे लगते हैं। एक आम इंसान बिना सोचे-समझे तुरंत अपना फोन वहां चार्जिंग पर लगा देता है, लेकिन यही लापरवाही आपके बैंक खाते और निजी डेटा को पूरी तरह खाली कर सकती है।
साइबर सुरक्षा की भाषा में इस खतरनाक खेल को 'जूस जैकिंग' कहा जाता है। यह एक ऐसा डिजिटल फ्रॉड है जिसमें केवल एक चार्जिंग केबल के जरिए हैकर्स आपके स्मार्टफोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथों में ले लेते हैं। आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि यह कैसे होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।