फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Juice Jacking: पब्लिक प्लेस पर मोबाइल चार्ज से कैसे हैक हो सकता है स्मार्टफोन? जानें 'जूस जैकिंग' के बारे में

Sun, 02 Aug 2026 07:24 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Public USB Charging Risks: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां लोग पब्लिक प्लेस पर मोबाइल चार्ज में लगाते हैं तो डेटा लीक हो जाता है। इसी प्रक्रिया को जूस जैकिंग कहते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जूस जैकिंग साइबर थ्रेट - फोटो : AI
Juice Jacking Cyber Attack : स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन सफर के दौरान जब मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगती है, तो हम परेशान हो जाते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या बस स्टैंड पर दिखने वाले मुफ्त पब्लिक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट किसी वरदान जैसे लगते हैं। एक आम इंसान बिना सोचे-समझे तुरंत अपना फोन वहां चार्जिंग पर लगा देता है, लेकिन यही लापरवाही आपके बैंक खाते और निजी डेटा को पूरी तरह खाली कर सकती है। 

साइबर सुरक्षा की भाषा में इस खतरनाक खेल को 'जूस जैकिंग' कहा जाता है। यह एक ऐसा डिजिटल फ्रॉड है जिसमें केवल एक चार्जिंग केबल के जरिए हैकर्स आपके स्मार्टफोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथों में ले लेते हैं। आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि यह कैसे होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यूएसबी केबल से डेटा चोरी होने का असली विज्ञान - फोटो : Adobe Stock
यूएसबी केबल से डेटा चोरी होने का असली विज्ञान
  • आपको यह समझना होगा कि आपके फोन की चार्जिंग केबल सिर्फ बिजली सप्लाई नहीं करती, बल्कि डेटा ट्रांसफर भी करती है। 
  • अगर किसी USB चार्जिंग स्टेशन या केबल से छेड़छाड़ की गई हो, तो उसका दुरुपयोग किया जा सकता है। 
  • ऐसी स्थिति में जैसे ही आप फोन कनेक्ट करते हैं, बिजली के साथ-साथ आपके फोन का डेटा भी लीक होने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
स्मार्टफोन में खतरनाक मैलवेयर और वायरस डालना - फोटो : Adobe Stock
स्मार्टफोन में खतरनाक मैलवेयर और वायरस डालना
  • जूस जैकिंग के दौरान हैकर्स आपके फोन में एक गुप्त वायरस डाल देते हैं।
  • यह वायरस आपके फोन में बैकग्राउंड में चुपके से काम करता है और आपके बिना जाने आपकी तस्वीरें, वीडियो, वॉट्सऐप चैट और सबसे महत्वपूर्ण बैंकिंग पासवर्ड को चुराकर सीधे हैकर्स के सर्वर पर सुरक्षित रूप से भेजना शुरू कर देता है।

4 of 5
रिमोट एक्सेस और बैंक खाता खाली होने का खतरा - फोटो : Adobe Stock
रिमोट एक्सेस और बैंक खाता खाली होने का खतरा
  • एक बार वायरस फोन में आ गया, तो हैकर्स आपके फोन को दूर बैठे ही कंट्रोल कर सकते हैं। 
  • अगर किसी तरह हैकर्स आपके फोन की संवेदनशील जानकारी या बैंकिंग विवरण तक पहुंच जाते हैं, तो वे वित्तीय धोखाधड़ी की कोशिश कर सकते हैं। 
  • इसलिए सार्वजनिक USB चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूस जैकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के सबसे आसान उपाय - फोटो : Adobe Stock
जूस जैकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के सबसे आसान उपाय
  • इस खतरे से बचने के लिए हमेशा अपने साथ एक पावर बैंक रखें या सिर्फ बिजली के साधारण प्लग का ही इस्तेमाल करें। 
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि सारे पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर जरूरी नहीं है जूस जैकिंग हो।
  • इसलिए अगर पब्लिक यूएसबी का उपयोग करना ही पड़े, तो एक बार जिस जगह पर चार्जिंग पर फोन लगा रहे हैं, उसे अच्छे से देख लें कि कहीं कुछ छेड़-छाड़ तो नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें