These Jobs Safe from AI: आज के समय में जब एआई का दबदबा हर तरफ बढ़ रहा है, तो हम आपको बताएंगे उन नौकरियों के बारे में, जिनपर AI की तलवार कभी नहीं लटकेगी।
विज्ञापन
1 of 8
ये है उन 20 नौकरियों की लिस्ट, जिनका AI कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
- फोटो : अमर उजाला
20 Jobs AI Can’t Replaceआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। रोबोट्स, ऑटोमेशन और मशीन लर्निंग ने कई नौकरियों को बदल दिया है और कुछ पेशों को पूरी तरह से रिप्लेस कर दिया है। लेकिन, कुछ ऐसे पेशे हैं जिन्हें AI आसानी से नहीं बदल सकता।
ये वे पेशे हैं जिनमें मानवीय संवेदनाएं, रचनात्मकता, जटिल निर्णय क्षमता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता की आवश्यकता होती है। इसलिए, ऐसे क्षेत्रों में करियर बनाने वाले लोग भविष्य में भी सुरक्षित रहेंगे। इस लेख में हम उन नौकरियों की लिस्ट देंगे, जो AI की दुनिया में भी सुरक्षित रह सकते हैं और जिनमें इंसानी टच और निर्णय महत्वपूर्ण रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
ये है उन 20 नौकरियों की लिस्ट, जिनका AI कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
- फोटो : Freepik.com
1. डॉक्टर और सर्जन
मरीज की जटिल स्थितियों और इमरजेंसी निर्णय में इंसानी विवेक और अनुभव आवश्यक है। AI केवल डेटा और पैटर्न दे सकता है, लेकिन वो किसी का इलाज नहीं कर सकता।
2. नर्स और स्वास्थ्यकर्मी
मरीजों की देखभाल में सहानुभूति और इंसानी टच बेहद जरूरी है। दर्द और चिंता को समझकर आराम देना AI नहीं कर सकता।
3. शिक्षक और ट्रेनर
AI आपको नोट्स बनाकर दे सकता है, लेकिन बच्चों और वयस्कों को पढ़ाना, उनकी मानसिक स्थिति समझना और उन्हें प्रेरित करना AI से संभव नहीं।
विज्ञापन
3 of 8
ये है उन 20 नौकरियों की लिस्ट, जिनका AI कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
- फोटो : Adobe stock
4. साइकोलॉजिस्ट और थेरेपिस्ट
भावनाओं की गहराई और मनोवैज्ञानिक समर्थन AI नहीं दे सकता। इंसानी अनुभव और संवेदनशीलता जरूरी है।
5. क्रिएटिव आर्टिस्ट और डिजाइनर
नई कला, डिज़ाइन और रचनात्मक विचार AI से अलग और अनोखे होते हैं।
6. संगीतकार और लेखक
भावनात्मक अनुभव, सांस्कृतिक संदर्भ और इंसानी रचना AI द्वारा पूरी तरह नहीं बनाई जा सकती।
4 of 8
ये है उन 20 नौकरियों की लिस्ट, जिनका AI कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
- फोटो : Adobe Stock
7. सोशल वर्कर
समुदाय की परिस्थितियों को समझना और उनकी मदद करना AI के लिए चुनौती है।
8. कानूनी सलाहकार और जज
जटिल केस, नैतिक निर्णय और कानून की व्याख्या में इंसानी विवेक जरूरी है।
9. व्यक्तिगत ट्रेनर और फिटनेस कोच
शरीर और मानसिक स्वास्थ्य का इंसानी मार्गदर्शन, मोटिवेशन और व्यक्तिगत योजना AI नहीं दे सकता। AI सिर्फ आपको ये बता सकता है कि क्या कैसे करना है, वो आपका साथ नहीं देगा।
विज्ञापन
5 of 8
ये है उन 20 नौकरियों की लिस्ट, जिनका AI कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
- फोटो : Adobe stock
10. मेकअप आर्टिस्ट
किसी भी समारोह में व्यक्तिगत पसंद के अनुसार मेकअप करना AI से संभव नहीं।
11. कुक और शेफ
स्वाद, अनुभव और रचनात्मकता की आवश्यकता होती है। AI केवल रेसिपी दे सकता है, स्वाद नहीं।
12. मार्केटिंग और ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट
ग्राहकों की मानसिकता समझकर रचनात्मक रणनीति बनाना AI के लिए कठिन है।
विज्ञापन
6 of 8
ये है उन 20 नौकरियों की लिस्ट, जिनका AI कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
- फोटो : Adobe stock
13. फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर
फोटो क्लिक करने के लिए रचनात्मक और भावनात्मक नजरिया AI नहीं पकड़ सकता।
14. कंसल्टेंट (व्यापार/वित्त)
व्यवसायिक और वित्तीय निर्णय में अनुभव और इंसानी विवेक AI से बेहतर होता है। AI सिर्फ गूगल पर दिए आंकड़ों पर काम करता है, जमीनी स्तर पर नहीं।
15. जर्नलिस्ट और रिपोर्टर
इस फील्ड में हमेशा इंसानी नजरिए से वास्तविक और संवेदनशील रिपोर्टिंग होती है। एक गलती से किसी की जिंदगी भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 8
ये है उन 20 नौकरियों की लिस्ट, जिनका AI कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
- फोटो : Adobe Stock
16. इंटीरियर डिजाइनर
भावनात्मक संतुलन और रचनात्मकता के साथ स्पेस प्लानिंग करना AI नहीं कर सकता।
17. अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट
भावनाओं का सटीक प्रदर्शन और इंसानी जुड़ाव AI से संभव नहीं।
18. किसान
स्थानीय मौसम, मिट्टी और पारंपरिक अनुभव के आधार पर निर्णय लेना AI के लिए मुश्किल है। ये काम सिर्फ जमीनी स्तर का किसान ही कर सकता है।
ये है उन 20 नौकरियों की लिस्ट, जिनका AI कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!
- फोटो : Adobe Stock
19. ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर
कर्मचारियों को समझना, उनके मुद्दों को हल करना और सही निर्णय लेना AI से संभव नहीं। एआई सिर्फ आपकी दिक्कत का सटीक जवाब दे सकता है, लेकिन कई परेशानियां ऐसी होती हैं, जो एआई की समझ के बाहर हैं।
20. एडवेंचर गाइड और ट्रैवल कोऑर्डिनेटर
AI आपको प्लानिंग बता सकता है लेकिन अपने पर्सनल अनुभव और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना, सुरक्षा और मार्गदर्शन देने की क्षमता एआई में नहीं है।